इंटरनेशनल डेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश ईरान के हितों का समर्थन करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। उन्होंने यह बात सेंट पीटर्सबर्ग में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात के दौरान कही।
इस बैठक में पुतिन ने कहा कि रूस पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में शांति और स्थिरता लाने के प्रयासों में ईरान और अन्य क्षेत्रीय देशों का साथ देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के लोग मौजूदा मुश्किल हालात से जल्द बाहर निकलेंगे और क्षेत्र में शांति स्थापित होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा खामेनेई का संदेश भी मिला, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की बात कही गई।
वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि ईरान और रूस के बीच हमेशा से करीबी बातचीत और सहयोग रहा है, खासकर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर। उन्होंने बताया कि हाल के तनावपूर्ण हालात के कारण कुछ समय तक उच्च स्तर की बैठकों में कमी आ गई थी, लेकिन अब फिर से बातचीत शुरू हो रही है।
अराघची की यह रूस यात्रा पाकिस्तान और ओमान के दौरे के बाद हो रही है, जो क्षेत्रीय स्तर पर चल रहे कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद मौजूदा तनाव और हालात पर रूस के साथ चर्चा करना और आगे की रणनीति तय करना है। इस दौरे के दौरान उनकी मुलाकात रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी होने की संभावना है, जिसमें दोनों देश आपसी सहयोग और क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से बातचीत करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...