Weather Today 29 April 2026: भीषण गर्मी के बीच देशभर में अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह-सुबह आई आंधी और बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दी है, हालांकि दोपहर की चिलचिलाती धूप अब भी परेशान कर रही है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। इससे पहले यहां पारा 47 डिग्री के पार भी जा चुका है।
पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर साफ दिख रहा है। हरियाणा से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक फैली ट्रफ लाइन ने मौसम को अस्थिर बना दिया है। इससे कई राज्यों में आंधी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो तापमान को और कम कर सकता है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़
मौसम विभाग की ओर से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।
ये भी पढ़ें – हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 29 अप्रैल 2026
पहाड़ों में बर्फबारी
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड में ओले गिरने की भी आशंका है।
दिल्ली में घटा तापमान
दिल्ली में बुधवार सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं से जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक कमी आ सकती है।
यूपी में आंधी बारिश
उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलता नजर आएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कई स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।
ये भी पढ़ें – ठंडे हाथ-पैर को नजरअंदाज न करें, यह बीमारियों का संकेत हो सकता है
पूर्वोत्तर में भारी बारिश
पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे अधिक खराब रहने की आशंका है। असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर मेघालय में तेज बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत के राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम में भी मौसम सक्रिय रहेगा। यहां गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।
दक्षिण भारत में मौसम सक्रिय
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कर्नाटक के कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...