Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज जारी हुए 10वीं और 12वीं के नतीजे, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

April 30, 2026

आज जारी हुए 10वीं और 12वीं के नतीजे, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

जालंधर: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बता दें कि इंडियन स्कूल ऑफ सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणाम सुबह 11 बजे घोषित हो गए है।

बोर्ड की ओर से नतीजे ऑनलाइन जारी किए गए है, जिससे छात्र घर बैठे आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्र cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-होमपेज पर ICSE (10वीं) या ISC (12वीं) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
-अपना यूनिक आईडी/रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें
-‘Submit’ पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
-भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट करना न भूलें
-छात्रों में उत्साह और हल्की घबराहट

ये भी पढ़ें…

बोर्ड ने छात्रों को दी सलाह

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही अपने परिणाम देखें और किसी भी अफवाह या अनऑफिशियल लिंक से बचें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें