नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मोटरसाइकिल और जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुवाया थाना क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर एक बाइक उलटी दिशा से आ रही थी। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे अरुण (35), उनकी बेटी दीक्षा (10) और बेटे नैतिक (तीन) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरुण की पत्नी सीमा (32) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दीक्षित ने आगे बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बोलेरो चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
ये भी पढ़ें: ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करना पड़ा भारी, BCCI ने रियान पराग पर लगाया मोटा जुर्माना