Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

AC Blast Update: धमाके में कंकाल बने जिंदा लोग, डेढ़ साल के मासूम सहित 9 लोगों की मौत

May 3, 2026

AC Blast Update: धमाके में कंकाल बने जिंदा लोग, डेढ़ साल के मासूम सहित 9 लोगों की मौत

नेशनल डेस्क: दिल्ली के विवेक विहार में आज तड़के एक हाईराइज इमारत में भीषण आग लग गई। जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई अन्य को समय रहते बचा लिया गया।

रात के सन्नाटे में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा करीब सुबह 3 बजे के आसपास हुआ, जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिसमें करोड़ों के फ्लैट जल गए। ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। चश्मदीदों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा फ्लोर उसकी चपेट में आ गया।

पहचान से परे हो गए शव

इस हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि मृतकों के शव बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय प्रतिनिधियों के अनुसार, हालात ऐसे थे कि शवों की पहचान करना भी बेहद मुश्किल हो गया यह तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि कौन महिला है और कौन पुरुष है। शुरुआती जांच में बिल्डिंग आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है। आग किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है।

बचाव कार्य में जुटीं दमकल की टीमें

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत और बचाव कार्य के दौरान 12 से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें…

उठ रहे हैं सुरक्षा पर सवाल

विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित फायर ड्रिल, आपातकालीन निकास मार्ग और उपकरणों की जांच बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। इस हादसे ने न सिर्फ कई परिवारों को गहरा दुख दिया है, बल्कि यह भी याद दिलाया है कि शहरी इमारतों में सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें