Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : कुलदीप बिश्नोई को नोटिस देकर मांगेंगे जवाब : मोहन बड़ौली

May 3, 2026

Haryana News : कुलदीप बिश्नोई को नोटिस देकर मांगेंगे जवाब : मोहन बड़ौली

अंबाला। शहर के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रचार करने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तंज कसे। राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा पर कुलदीप बिश्नोई की ओर से जारी वीडियों के मामले में उन्होंने कहा कि बिश्नोई को नोटिस देकर जवाब लिया जाएगा।

बोले- कांग्रेस का काम झूठ बोलना

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अलग-अलग छह जगह जनसभाओं को संबोधित किया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा भाजपा क्लीन स्वीप करने का काम करेगी। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से अंबाला भाजपा मेयर प्रत्याशी पर दिए बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कांग्रेस का काम अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना और झूठ बोलना और झूठा प्रचार कर भाग जाना कांग्रेस का काम है।

रेखा शर्मा ने भजन लाल पर नहीं लगाए व्यक्तिगत आरोप

राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा की ओर से पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल पर टिप्पणी की थी। इस पर अब भाजपा नेता और उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई ने रेखा शर्मा को जवाब देते हुए वीडियो जारी किया। इस पर प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा रेखा शर्मा ने भजन लाल पर कोई व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए थे। उन्होंने कहा अब कुलदीप बिश्नोई ने इस बात को बढ़ाते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। देश के पांच राज्यों में हाल ही में हुए चुनावो के नतीजे आने हैं। इस पर कहा कि पांचों राज्यों में चुनावो के नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे और वहां कमल खिलेगा।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें