Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों पर सख्ती, 200 को नोटिस

May 3, 2026

Haryana News : प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों पर सख्ती, 200 को नोटिस

पानीपत। निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वाले मकान मालिकों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। ऐसे 200 भवन मालिकों को नगर निगम की ओर से नोटिस तैयार कर लिए हैं।

20 करोड़ से ज्यादा का टैक्स बकाया

इन सभी लोगों पर 20 करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया है। इसमें से 100 को नोटिस थमा दिए गए हैं। जबकि 100 बकायादारों को नोटिस का काम पूरा हो रहा है। निगम के अतिरिक्त आयुक्त का कहना है कि अभी प्रदेश सरकार की तरफ से टैक्स जमा कराने वालों के लिए छूट भी दे रही है। शहरवासियों से अपील है कि अपना बकाया टैक्स जमा कराएं। जो लोग टैक्स जमा नहीं कराएंगे, उनके भवनों को सील किया जाएगा।

इसके बाद देंगे सीलिंग की चेतावनी

टैक्स सुपरिटेंडेंट कहते हैं कि जो लोग पहले नोटिस पर प्रापर्टी टैक्स नहीं भरेंगे। उनको दूसरी बार में सीलिंग की चेतावनी वाले नोटिस जारी किए जाएंगे। दूसरे नोटिस के बाद भी जो भवन मालिक टैक्स जमा नहीं कराएंगे, उनको तीसरे नोटिस में सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। अभी शहर में 1.86 लाख प्रापर्टी यूनिट हैं। इन सभी की बात की जाए तो करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स बनता है। इनमें खाली प्लॉट, भवन, शोरूम, दुकान, मकान और सरकारी विभाग भी शामिल हैं। इनमें से बड़े-बड़े भवन मालिकों और बकायादारों को ही सबसे पहले चरण में नोटिस जारी किए जाते हैं।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें