Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

May 3, 2026

IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

खेल डेस्क: आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स को लेकर एक बड़ी कारोबारी डील सामने आई है। उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल के नेतृत्व में मित्तल फैमिली ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर इस टीम को खरीदने का समझौता किया है।

इस डील की कुल कीमत करीब 1.65 बिलियन डॉलर (लगभग 15,660 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। इस सौदे में सिर्फ राजस्थान रॉयल्स ही नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका की टीम पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं।

मित्तल फैमिली के पास 75% और पूनावाला के पास 18% हिस्सेदारी रहेगी

डील पूरी होने के बाद मित्तल फैमिली के पास लगभग 75% हिस्सेदारी होगी। वहीं अदार पूनावाला के पास करीब 18% हिस्सेदारी रहेगी। बाकी 7% हिस्सेदारी अन्य निवेशकों के पास रहेगी, जिनमें मनोज बडाले भी शामिल हैं। मनोज बडाले टीम के साथ जुड़े रहेंगे और अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

हालांकि, यह डील अभी पूरी तरह फाइनल नहीं हुई है। इसे भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से मंजूरी मिलनी बाकी है। उम्मीद है कि 2026 की तीसरी तिमाही तक सभी मंजूरियां मिल जाएंगी। डील के बाद टीम के बोर्ड में लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल भाटिया, अदार पूनावाला और मनोज बडाले शामिल होंगे। लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि उनका राजस्थान से खास जुड़ाव है और क्रिकेट उनके दिल के करीब है, इसलिए यह टीम उनके लिए खास है।

टीम का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित- आदित्य मित्तल

आदित्य मित्तल ने इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग में से एक बताया और कहा कि वे इस टीम का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हैं। वहीं अदार पूनावाला ने भी कहा कि राजस्थान रॉयल्स एक मजबूत इतिहास वाली टीम है और वह इसे आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें