Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

May 3, 2026

Haryana News : ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

बहादुरगढ़। ब्याज के पैसों के लिए एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। फाइनेंसर ने इस युवक का कान काट दिया। पीड़ित का कहना है कि वह उधार लिया गया रुपया लौटा चुका है। इसके बावजूद वह गिरबी रखे गहने को नहीं लौटा रहा।

सोना लौटाने से कर रहे इंकार

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाला विशाल कुमार (25) किराये पर ऑटो चलाता है। पीड़ित ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने छोटूराम नगर निवासी दीपक प्रसाद और नितिन प्रसाद से 38 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसके बदले वह करीब 70 हजार रुपये दे चुका है। इसके अलावा उसके रिश्तेदार सन्नी ने भी इनसे कर्ज लिया था और सोना गिरवी रखा था, जिसे लौटाने से आरोपी इंकार कर रहे थे।

आरोपियों ने रात को रास्ता रोककर पीटा

वह दो मई की रात करीब नौ बजे जब वह ऑटो लेकर टिकरी बॉर्डर की ओर जा रहा था तो एमआईई एरिया के पास आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और पैसे देने के लिए दबाव बनाते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान दीपक नाम के शख्स ने उसके हाथ पर दांत से काट लिया। किसी तरह वह इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गए। आरोप है कि अस्पताल के बाहर ही तीनों ने दोबारा हमला कर दिया। नितिन नाम के शख्स ने पीड़ित का कान काट दिया।

आरोप : मां के साथ भी की मारपीट

दीपक और उसकी मां साधना लात-घूंसों से मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें