मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस साल अक्टूबर के आखिर या नवंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी तक शादी की कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमा कुरैशी की शादी बहुत ज्यादा भव्य नहीं होगी। यह एक प्राइवेट सेरेमनी हो सकती है, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक बड़ा रिसेप्शन रखा जा सकता है। संभावना है कि शादी मुंबई में ही हो।
खबरों के मुताबिक, हुमा और रचित ने सितंबर 2025 में अमेरिका में एक निजी समारोह में सगाई कर ली थी। यह फंक्शन काफी प्राइवेट रखा गया था और अभी तक दोनों ने इसे सार्वजनिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
दोनों के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब वे फिल्म थामा की स्क्रीनिंग में साथ नजर आए। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भी दोनों को साथ देखा गया, जिससे उनके रिलेशनशिप की खबरें और तेज हो गईं। हाल ही में हुमा और रचित को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया, जो उनके रिश्ते को लेकर चर्चा को और बढ़ाता है।
हुमा कुरैशी हाल ही में जॉली एलएलबी 3 और दिल्ली क्राइम 3 में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ऑल ग्रोनअप्स में दिखाई देंगी, जिसमें यश लीड रोल में हैं।