हिसार। गायक मासूम शर्मा के मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला उलझता जा रहा है। राज्य महिला आयोग की ओर से उन्हें जल्द ही दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा। यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कही। वे हांसी के रेस्टहाउस में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि गायक मासूम शर्मा को देहरादून के एक कॉलेज में छात्र-छात्राओं के सामने स्टेज पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में दूसरा नोटिस जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि सहमति संबंध की वजह से शहर के अलावा ग्रामीण अंचल से भी चिंताजनक मामले सामने आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का हम सहयोग करने का प्रयास करते हैं लेकिन हांसी में दो मामलों ने उन्हें दुख दिया जो महिलाओं के रिश्तों को अपमानित कर रहे हैं।
बता दें कि हरियाणा महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा को 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने का नोटिस दिया है। आरोप है कि देहरादून के एक शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से मां-बहन की गालियां दी। हालांकि वे इस मामले में माफी भी मांग चुके हैं। रेणुु भाटिया ने कहा था कि प्रदेश में कुछ लोग गन और गंद कल्चर फैला रहे हैं। ऐसे लोगों को अब बख्शा नहीं जाएगा। टटीरी गाने से विवादों में आए रैपर बादशाह पर कार्रवाई के बाद अब महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा पर भी कड़ा एक्शन लिया था। आयोग ने मासूम शर्मा को नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को तलब किया है।
उन्होंने कहा था कि लोग गाने गाएं, नाचें और अपनी कला दिखाएं, इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन समाज में गलत संदेश फैलाने वाली चीजों को बढ़ावा देना स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है। मासूम की धमकी की बात पर उन्होंने कहा कि ये सच है या झूठ ये वे ही बताएंगे। वहां पुलिस मौजूद थी वे उनकी सहायता ले सकते थे लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे किसी के सामने भी, किसी भी मंच से, कुछ भी करेंगे या कहेंगे।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...