Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। टीम अगर अपने बाकी मैच भी जीत ले, तब भी ज्यादा से ज्यादा 14 अंक ही हासिल कर पाएगी। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या पर सवाल उठने लगे हैं।
हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। पिछले सीजन में भी टीम आखिरी पायदान पर रही थी और इस बार भी हालत कुछ खास नहीं है। कई मैचों में हार के बाद अब ये चर्चा तेज हो गई है कि हार्दिक को कप्तानी से हटाया जा सकता है या वह खुद टीम छोड़ सकते हैं।

हार्दिक पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। 2021 के बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वह गुजरात टाइटंस में शामिल हुए। वहां उन्होंने पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया और अगले साल फाइनल तक पहुंचाया। इसके बाद वह ट्रेड के जरिए फिर मुंबई इंडियंस में लौटे, जो काफी चौंकाने वाला फैसला था।
मुंबई लौटने के बाद उन्हें सीधे कप्तान बना दिया गया, जिससे काफी विवाद भी हुआ। इस फैसले की आलोचना हुई क्योंकि रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें कप्तानी दी गई थी। हाल ही में एक मैच में हार्दिक चोट के कारण नहीं खेले, तब सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी संभाली। उसी मैच में रोहित शर्मा ने वापसी करते हुए शानदार 84 रन बनाए। अब सवाल उठ रहा है कि अगर हार्दिक मुंबई इंडियंस से अलग होते हैं, तो उनका अगला ठिकाना क्या होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। टीम ने पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2024 का खिताब जीता था, लेकिन बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। KKR को एक अच्छे ऑलराउंडर की जरूरत है, खासकर आंद्रे रसेल के संन्यास के बाद। टीम ने कैमरून ग्रीन को मौका दिया, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।
ऐसे में हार्दिक पांड्या KKR के लिए सही खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देते हैं। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में हार्दिक को बड़े खिलाड़ियों के साथ तालमेल बैठाना पड़ता है, जबकि KKR में उनके लिए कप्तानी करना थोड़ा आसान हो सकता है। अगर हार्दिक मुंबई इंडियंस छोड़ते हैं, तो KKR उनके लिए एक बेहतर और नया मौका साबित हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...