Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : हाईटेंशन तार से मुक्त होंगे स्कूल और अस्पताल : विज

May 7, 2026

Haryana News : हाईटेंशन तार से मुक्त होंगे स्कूल और अस्पताल : विज

चंडीगढ़। अब हरियाणा के शिक्षण संस्थान और अस्पताल हाईटेंशन तारों से मुक्त हो जाएंगे। इस काम प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में बिजली मंत्री अनिज विज ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

विज ने बताया कि इस काम के लिए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में एक सेल गठित कर दिया है। यह सेल हाईटेंशन तार बदलने के काम की नियमित निगरानी करेगा और उन्हें रिपोर्ट करेगा। यह सेल प्रत्येक 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करेगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पंचकूला स्थित मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) की अध्यक्षता में विशेष सेल गठित किया है, जिसमें एक अधीक्षक अभियंता, संबंधित आपरेशन सर्कल के एक्सईएन/एसडीओ तथा एक्सईएन (योजना) को शामिल किया है।

183 लाइनों पर चल रहा काम

स्कूलों, कालेजों, अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए निगम की ओर से 1299 स्थान चिन्हित किए गए। इनमें से 1116 लाइनों (85.9 प्रतिशत) को शिफ्ट किया जा चुका है, जबकि 183 लाइनों पर कार्य जारी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें