Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीपीसी केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रमुख ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मुलाकात की

May 8, 2026

सीपीसी केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रमुख ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री से मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रमुख ल्यू हाईशिंग ने गुरुवार को राजधानी पेइचिंग में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विकास, अंतर-पार्टी आदान-प्रदान और चीन-बांग्लादेश व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर ल्यू हाईशिंग ने कहा कि चीन और बांग्लादेश अच्छे पड़ोसी और पुराने मित्र हैं।

दोनों देशों की मैत्री द्विपक्षीय संबंधों की मजबूत आधारशिला रही है। चीन हमेशा बांग्लादेश के लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण और सहयोगपूर्ण संबंध बनाए रखने के पक्ष में रहा है। ल्यू ने बताया कि इस वर्ष चीन अपनी 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) के पहले चरण में प्रवेश कर रहा है, जबकि बांग्लादेश की नई सरकार ने भी हाल ही में कार्यभार संभाला है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के साथ शासन से जुड़े अनुभव साझा करने और अंतर-पार्टी आदान-प्रदान मंच के माध्यम से व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। वहीं, खलीलुर रहमान ने कहा कि बांग्लादेश और चीन की मित्रता समय की कसौटी पर हमेशा खरी उतरी है। बांग्लादेश की नई सरकार चीन के साथ संबंधों को अत्यधिक महत्व देती है और एक चीन सिद्धांत का दृढ़ता से समर्थन करती है।

खलीलुर रहमान के अनुसार, बांग्लादेश का मानना है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की सरकार ही पूरे चीन की एकमात्र वैध प्रतिनिधि है और थाईवान चीन का अभिन्न अंग है। उन्होंने चीन के राष्ट्रीय एकीकरण के प्रति समर्थन जताया और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। साथ ही, उन्होंने कहा कि बांग्लादेश चीन के साथ बहुपक्षीय समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने के लिए तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें