Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

DC vs KKR, IPL 2026: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग XI)

May 8, 2026

DC vs KKR, IPL 2026: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग XI)

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। कोलकाता के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। इस फैसले के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

हम पहले बॉलिंग करेंगे- रहाणे 

अंजिक्य रहाणे ने कहा, “हम पहले बॉलिंग करेंगे। पिछले तीन मैचों में, विकेट को देखना और उसके हिसाब से खेलना ज़रूरी है। विकेट को पढ़ना मुश्किल है, हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। जब हमें ब्रेक मिला, तो मूड बहुत अच्छा था और खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं।”

बोर्ड पर रन बनाना हमेशा बेहतर- अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने कहा, ”इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि हम पहले बॉलिंग करते हैं या बैटिंग करते हैं। बोर्ड पर रन बनाना हमेशा बेहतर होता है। आज हमारे लिए दो बदलाव हैं। दिल्ली के विकेट पर स्पिनरों को बहुत कम मदद मिलती है और अगर पेसर धीमी गेंदें फेंकते हैं तो उन्हें थोड़ी मदद मिलेगी। इसीलिए हम 3 स्पिनर और पेसर के साथ जा रहे हैं।”

दिल्ली कैपिटल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। टीम के कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 4 मुकाबले जीते हैं। दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें नंबर पर है। केकेआर ने 9 मैचों में केवल 3 जीत दर्ज की हैं। हालांकि, कोलकाता की टीम पिछले तीन मैच लगातार जीतकर अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले घरेलू मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच- 34
कोलकाता- 19 जीत
दिल्ली- 15 जीत

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है। इसी मैदान पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज देखने को मिला था, जब पंजाब किंग्स ने 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था। हालांकि इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 77 रन पर ऑलआउट भी हो गई थी। आज के मुकाबले के लिए पिच नंबर 6 का इस्तेमाल होगा, जिस पर बड़े स्कोर बनने की उम्मीद है। इसी पिच पर दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ 264 रन बनाए थे, लेकिन फिर भी मैच हार गई थी।

दोनों टीमें:

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (c), अंगकृष रघुवंशी (w), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स : पथुम निसांका, केएल राहुल (w), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (c), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें