अंबाला। मुलाना के मारकण्डा पुल के पास सीआईए अंबाला टीम और बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में काबू कर लिया। इन्हें पहले मुलाना अस्पताल और इसके बाद में शहर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।
सीआईए-1 इंचार्ज निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मुलाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि दो युवक बिना नंबर बाइक पर हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। हमारी टीम ने उनका पीछा किया तो उन्होंने बाइक भगा दी। टीम ने तुरंत वायरलेस से पूरे इलाके में नाकाबंदी कराई। हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बाइक लेकर मारकण्डा फ्लाईओवर से नीचे उतर गए। जब पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई के दौरान उनकी बाइक आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। बाइक चला रहा युवक गिरने से घायल हो गया, जबकि दूसरा जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुआ। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पंजोखरा साहिब क्षेत्र में पुलिस पार्टी और एक युवक पर हुई फायरिंग में शामिल थे। उस घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गोतस्करी के कई केस भी शामिल बताए जा रहे हैं।
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...