Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : बढ़ेगा तापमान, 11 मई के बाद झमाझम बारिश के आसार

May 9, 2026

Haryana News : बढ़ेगा तापमान, 11 मई के बाद झमाझम बारिश के आसार

अंबाला। प्रदेश में मौसम रोजाना बदल रहा है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण आने वाले दो दिन तक तापमान बढ़ सकता है। दिन में प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी हवाएं चली।

ये रहेगा मौसम का हाल

सिरसा का तापमान 39.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही 10 मई रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 11 मई से लगातार कई जिलों में वर्षा हाे सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी हवाएं चल सकती है। शुक्रवार को प्रदेश के करनाल में 46 किलोमीटर प्रति घंटा तो हिसार, रोहतक, पानीपत में 44 किलोमीटर प्रति घंटा और सोनीपत में 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

मौसम विज्ञानियों ने दो दिन तक लगातार धूप खिलने और अधिकतम तापमान के बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। उसके बाद ही आने वाले दिनों में वर्षा से फिर से मौसम ठंडा होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात के तापमान में थोड़ी गिरावट रह सकती है। शुक्रवार को रोहतक का रात का तापमान 18 डिग्री रहा है। कुछ जिलों का तापमान 24 डिग्री के आस पास भी पहुंच गया है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें