Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : गोली मारकर किसान की हत्या, खेत गए सतनाम पर फायरिंग

May 11, 2026

Haryana News : गोली मारकर किसान की हत्या, खेत गए सतनाम पर फायरिंग

यमुनानगर। गांव बाल छप्पर में खेत गए एक किसान की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। किसान की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को पकड़ेंगे।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

सतनाम सिंह रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव के पास खेतों की ओर निकले थे। इस दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। गोली लगते ही सतनाम सिंह मौके पर ही गिर गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए और सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

कुछ लोगों से चल रहा था विवाद

जांच अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला रंजिश का लग रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक बोल नहीं पाता था। उसका लंबे समय से कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इस संबंध में डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि गांव बाल छप्पर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला रंजिश का लगता है। कुछ लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से गांव के लोगों में भारी रोष और डर का माहौल है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें