Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : एमडी में प्रवेश के लिए 12वीं पास ने ठगे 14 लाख

May 11, 2026

Haryana News : एमडी में प्रवेश के लिए 12वीं पास ने ठगे 14 लाख

पानीपत। एमडी में दाखिला दिलाने के नाम पर एक 12वीं पास युवक ने एक महिला डॉक्टर से 14 लाख रुपये ठग लिए। उसने ये ठगी इंस्टाग्राम के माध्यम से की। उसने इस प्लेटफार्म में खुद को डॉक्टर लिखा था। उसने इसी पहचान से महिला को चूना लगा दिया।

खुद को बता रहा था पीजीआई में डॉक्टर

उसने लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी की। यहां तक कि उसने प्रवेश का दावा करते हुए ई-मेल भी भेज दी। जब वहां जाकर जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि पानीपत की महिला डॉक्टर हरसिमरन कौर ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही है। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर डॉ. निखिल नाम की आईडी से उसकी बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने खुद को पीजीआईएमएस चंडीगढ़ का एमडी डॉक्टर बताया।

बैंक खातों में होल्ड कराए 6 लाख

उसने केजीएमयू लखनऊ में एमडी (डर्मेटोलॉजी) में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया। झांसे में आकर पीड़िता ने उसके बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद उसने फोन बंद कर लिया। शक होने पर पीड़िता ने लखनऊ जाकर जानकारी की तो पता लगा कि उसका दाखिला नहीं हुआ। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहनवाज उर्फ डॉ. निखिल निवासी गांव कुटेसरा, मुजफ्फरनगर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए। साथ ही बैंक खातों में 6 लाख रुपये होल्ड करा दिए।

15 महिला डॉक्टरों को लगा चुका चूना

आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को डॉक्टर बताता था। खासतौर पर लेडी डॉक्टरों को निशाना बनाता और एडमिशन दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। शक होने पर पीड़ितों को ब्लॉक कर देता था। मोबाइल की डिटेल खंगालने पर पता चला कि आरोपी 15 से अधिक महिला डॉक्टरों से ठगी कर चुका है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली और उत्तराखंड में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य वारदातों की जांच कर रही है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें