Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोने चांदी की कीमतों में आज फिर दर्ज हुई गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

May 12, 2026

सोने चांदी की कीमतों में आज फिर दर्ज हुई गिरावट, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 12 मई को एक बार फिर सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग में कमी के चलते सोने के दामों पर दबाव देखा जा रहा है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और अमेरिका-ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर मांग में आई सुस्ती भी कीमतों में गिरावट का कारण बनी है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिन के मुकाबले 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम करीब 22 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, अलग-अलग शहरों में 10 ग्राम सोने के रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Gold silver price today
Gold silver price today

प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव (10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,52,270 | 22 कैरेट – ₹1,39,590 (₹220 की गिरावट)

मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,52,120 | 22 कैरेट – ₹1,39,440 (₹220 की गिरावट)

कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,52,120 | 22 कैरेट – ₹1,39,440 (₹220 की गिरावट)

चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,53,810 | 22 कैरेट – ₹1,40,990 (₹550 की गिरावट)

बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,52,120 | 22 कैरेट – ₹1,39,440 (₹220 की गिरावट)

हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,52,120 | 22 कैरेट – ₹1,39,440 (₹220 की गिरावट)

पुणे: 24 कैरेट – ₹1,52,120 | 22 कैरेट – ₹1,39,440 (₹220 की गिरावट)

अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,52,180 | 22 कैरेट – ₹1,39,590 (₹200 की गिरावट)

लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,52,270 | 22 कैरेट – ₹1,39,590 (₹220 की गिरावट)

ध्यान रहे कि ये दरें जीएसटी और मेकिंग चार्ज को शामिल किए बिना दी गई हैं। वास्तविक कीमत ज्वेलरी शोरूम में थोड़ी अलग हो सकती है।

चांदी के दाम में भी नरमी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को देश में चांदी का भाव लगभग ₹274.90 प्रति ग्राम और ₹2,74,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में करीब ₹100 प्रति किलो कम है।

ये भी पढ़ें…

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य प्रमुख शहरों में चांदी का रेट समान बना रहा, जबकि चेन्नई में कीमतें थोड़ी अधिक दर्ज की गईं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में स्थिरता नहीं आती, तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें