Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्शकों का इंतजार खत्म, सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘The Narmada Story’ 12 जून को होगी रिलीज़

May 12, 2026

दर्शकों का इंतजार खत्म, सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘The Narmada Story’ 12 जून को होगी रिलीज़

एंटरटेनमेंट डेस्क: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से आई एक रहस्यमयी खबर ने रविवार को सोशल मीडिया और न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर भारी हलचल पैदा कर दी। वायरल हो रहे एक कथित न्यूज़ चैनल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया रात लगभग एक बजे एक महत्वपूर्ण केस के सिलसिले में पुलिस लाइन स्थित अपने निवास से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया।

खबर के अनुसार, जिला पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया था और स्थानीय पुलिस टीमों को इस रहस्य को सुलझाने के लिए 12 जून तक का समय दिया गया था। वायरल स्क्रीनशॉट में सीसीटीवी फुटेज, ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राफिक्स और “पुरुषोत्तम भदौरिया कहाँ हैं?”

जैसे सवालों ने लोगों के बीच उत्सुकता और डर दोनों पैदा कर दिए। कुछ ही घंटों में यह स्क्रीनशॉट फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सऐप सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे वास्तविक घटना मानते हुए चिंता व्यक्त की, जबकि कुछ यूज़र्स ने इसे किसी बड़े अपराध या राजनीतिक साज़िश से जोड़ना शुरू कर दिया।

The Narmada Story
The Narmada Story

थोड़े से समय के बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह पूरी मुहिम आगामी फिल्म “ द नर्मदा स्टोरी “ के लिए तैयार किया गया एक हाई-वोल्टेज प्रमोशनल कैंपेन है। फिल्म की टीम ने सस्पेंस और रियलिस्टिक प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने के उद्देश्य से इस अनोखी रणनीति को अपनाया।

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि द नर्मदा स्टोरी एक रहस्य, अपराध और भावनात्मक संघर्ष से भरी कहानी है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी के अचानक गायब होने के पीछे छिपे कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। इस फिल्म में रियल आईपीएस ऑफिसर सिमाला प्रसाद के साथ-साथ रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर, ज़रीना वहाब जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आएंगें।

सोशल मीडिया पर इन दिनों सिमाला प्रसाद के रोल की जबर्दस्त चर्चा है। दर्शक एक रीयल पुलिस ऑफिसर को पर्दे पर पुलिस अधिकारी के तौर पर देखने के लिए उत्सुक हैं। फेसबुक, इंस्टा और अन्य सभी माध्यमों के जरिए लगातार सिमाला प्रसाद की न्यूज़ पूरे देश में वायरल हो रही है। पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल में डीआईजी महिला सुरक्षा की पोस्ट पर पदस्थ सिमाला को देश के बेहतरीन पुलिस ऑफिसरों में गिना जाता है। फिल्म का ट्रेलर जल्द आने वाला है। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें