
फरीदाबाद। यहां खाली मैदान में खड़ी पांच गाड़ियां आग लगने से खाक हो गई। आग कैसे लगी यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये आग जवाहर कॉलोनी और प्रेस कॉलोनी के बीच स्थित एक खाली मैदान में लगी थी।
घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली कि मैदान में खड़ी पांच गाड़ियां उसकी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सबसे पहले एक गाड़ी से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़ी दूसरी गाड़ियां भी जलने लगीं। कई वाहन सीएनजी से चलने वाले थे। इस कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के दौरान तेज धमाकों जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास रहने वाले लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही एनआईटी फायर स्टेशन की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव कार्य लंबे समय तक चलता रहा, जिससे कि आग आसपास के क्षेत्र में न फैल सके। आग बुझाने के दौरान पूरे इलाके में धुएं का गुबार छाया रहा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी मिलते ही सारन थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई। हालांकि मैदान में खड़ी पांच गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
खबर ये भी है :-
खबर ये भी है :-
खबर ये भी है :-
खबर ये भी है :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...