
झज्जर। बादली के गांव देवरखाना में नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी सरकारी डॉक्टर है। पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है।
लड़कियों की मां की शिकायत के अनुसार यह पूरी घटना 18 अप्रैल शाम की है। उनकी बेटियां अपनी एक सहेली के साथ गांव में ही टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक काले रंग की गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने पीछा शुरू किया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने पहले बच्चियों की तरफ अश्लील इशारे किए और फिर उनके पास एक पर्ची फेंकी, जिस पर उसका मोबाइल नंबर लिखा था। इस हरकत से बच्चियां बुरी तरह डर गईं। बच्चियां जान बचाकर अपने घर पहुंचीं। बच्चियों ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की जानकारी मिलने पर बादली थाना पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित बच्चियों और उनके परिवार के बयान दर्ज किए। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 79 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद जब बच्चियों की काउंसलिंग कराई गई और अदालत में उनके मजिस्ट्रेट बयान दर्ज हुए तो मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर में पॉक्सो एक्ट जोड़ दिया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी की पहचान लाडपुर गांव के रहने वाले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाढ़सा के पीएचसी में तैनात है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...