Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : सरकार से सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक कल

May 12, 2026

Haryana News : सरकार से सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक कल

चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले कई दिनों से चल रही हड़ताल के खत्म होने की उम्मीद है। सरकार ने हड़ताली सफाई कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुला लिया है। यह बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे होगी। इसमें निकाय मंत्री विपुल गोयल यूनियन प्रतिनिधियों से बात करेंगे।

एक मई से चल रही हड़ताल

यह बैठक हरियाणा निवास में होगी। लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण कई शहरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश में जुटी है। बैठक में कर्मचारियों की मांगों और सफाई व्यवस्था बहाल करने पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि प्रदेश के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया था। ये हड़ताल हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 1 मई से चल रही है। आज इस हड़ताल को तीन दिन के लिए यानी 14 मई तक बढ़ा दिया था।

इन मांगों के लिए चल रही हड़ताल

इन सभी कच्चे, ठेका, दैनिक वेतन भोगी और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सफाई और सीवर कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पेंडिंग हैं। ठेका प्रथा समाप्त कर विभागीय रोल पर लाना। गुरुग्राम के करीब 3480 छंटनीग्रस्त सफाई कर्मचारियों सहित अन्य नगर निकायों के कर्मचारियों की नौकरी बहाल करना। न्यूनतम वेतन को भी ₹30,000 मासिक किया जाए। 60% DA और सभी भत्तों के साथ समान काम समान वेतन। पिछले वर्षों की वेतन वृद्धि लागू करना। 2023 हड़ताल अवधि का वेतन देना। एक्सीडेंट/मृत्यु पर मुआवजा (20 लाख), प्राकृतिक मृत्यु पर 10 लाख, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी और 5 लाख। मृतक आश्रित को नौकरी देना। 2023 हड़ताल संबंधी उत्पीड़न की कार्रवाइयां, चार्जशीट, झूठे मुकदमे वापस लेना और 26 नेताओं का सर्विस ब्रेक समाप्त करना। रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत और कैशलेस मेडिकल सुविधा।

खबर ये भी है :-

खबर ये भी है :-

खबर ये भी है :-

खबर ये भी है :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें