Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Crime: जालंधर की सब्जी मंडी में फायरिंग, नेता मोनू पुरी की टांगों में लगी गोलियां

May 12, 2026

Punjab Crime: जालंधर की सब्जी मंडी में फायरिंग, नेता मोनू पुरी की टांगों में लगी गोलियां

पंजाब डेस्कः जालंधर शहर की मकसूदां सब्जी मंडी में भाजपा नेता मोनू पुरी पर फायरिंग की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, दो युवकों ने उन पर गोलियां चलाईं। इस हमले में मोनू पुरी की दोनों टांगों में गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें :-

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकसूदां सब्जी मंडी में फंड को लेकर चल रहे विवाद के चलते यह फायरिंग हुई। इस घटना में भाजपा नेता मोनू पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मोनू पुरी और एक अन्य आढ़ती के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। शाम करीब 5 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और करीब 4 राउंड फायरिंग हुई। इनमें से एक गोली मोनू पुरी के पैर में लगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें