Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

फंग लीयुआन ने यूनेस्क के महानिदेशक से मुलाकात की

May 13, 2026

फंग लीयुआन ने यूनेस्क के महानिदेशक से मुलाकात की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी और लड़कियों व महिलाओं की शिक्षा बढ़ाने के लिए यूनेस्को की विशेष दूत फंग लीयुआन ने 12 मई को सुबह पेइचिंग में यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी के साथ मुलाकात की। इस मौके पर फंग लीयुआन ने यूनेस्को के महानिदेशक बनने पर एनानी को बधाई दी और वैश्विक लड़कियों व महिलाओं के शिक्षा कार्य में यूनेस्को की अहम भूमिका की प्रशंसा की।

फंग लीयुआन ने चीन में लड़कियों और महिलाओं के शिक्षा कार्य में मिली उपलब्धियों का परिचय दिया। उन्होंने विशेष दूत के कर्तव्य का पालन कर यूनेस्को के साथ सहयोग मजबूत करने की इच्छा जताई, ताकि वैश्विक लड़कियों और महिलाओं के शिक्षा कार्य को बढ़ाया जा सके।

वहीं, एनानी ने विशेष दूत बनने के बाद वैश्विक लड़कियों और महिलाओं का शिक्षा कार्य बढ़ाने में फंग लीयुआन के अहम योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यूनेस्को चीन के मूल्यवान समर्थन का आभारी है और चीन के साथ आदान-प्रदान व सहयोग मजबूत करना चाहता है, ताकि वैश्विक लड़कियों और महिलाओं के शिक्षा कार्य का नया विकास बढ़ सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें