Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : डीसी ने जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षकों को थमाए नोटिस

May 14, 2026

Haryana News : डीसी ने जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षकों को थमाए नोटिस

सोनीपत। लघु सचिवालय में डीसी नेहा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जनगणना के लिए समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनगणना कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

एक दिन की कटेगी सैलरी

डीसी ने कहा कि जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाल शिक्षकों को नोटिस भी दिए। जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। डीसी ने ऐसे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन शिक्षकों की लापरवाही ज्यादा पाई जाएगी, उनकी एक दिन की सैलरी काटने के आदेश भी दिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ड्यूटी में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनगणना का पहला चरण 30 मई तक

जानकारी दी कि जनगणना का पहला चरण 30 मई तक पूरा किया जाएगा। दूसरा चरण नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि जनगणना के आंकड़े सरकार की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए इस काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीसी की अपील- गणनाकर्ताओं का करें सहयोग

डीसी ने जिलावासियों से अपील की कि गणनाकर्ताओं के साथ सहयोग करें और मांगी गई जानकारी सही तरीके से दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनगणना के दौरान दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सरकारी आंकड़े तैयार करने के लिए किया जाता है। बैठक में सीटीएम सिमरन, जिला जनगणना समन्वय अधिकारी गौरव कुमार, डीईओ नवीन गुलिया और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें