Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी उद्यमी आशावान

May 15, 2026

चीन की अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी उद्यमी आशावान

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राजकीय दौरे पर हैं। उनके साथ अमेरिका के 10 से अधिक उद्यमी भी चीन पहुंचे, जो प्रौद्योगिकी, वित्त, विमानन और कृषि आदि क्षेत्रों से आते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के नेताओं की सफल मुलाकात से दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में नई उम्मीद जगी है। वे लगातार चीन में व्यापार करना चाहते हैं और चीन के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं, ताकि दोनों देशों की आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने में ज्यादा योगदान किया जा सके।

NVIDIA के सीईओ जेंसन हुआंग ने कहा कि चीन दुनिया में सबसे उल्लेखनीय अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। चीन ने नवाचार के बहुत सारी उपलब्धियां प्राप्त कीं। इसके साथ चीन एआई के क्षेत्र में दुनिया में सबसे आगे है।

Apple के सीईओ टिम कुक ने कहा कि चीन का बाजार बहुत शक्तिशाली है। एआई और नई प्रौद्योगिकी पर चीनी लोगों का बड़ा उत्साह है। चीनी लोग नई चीज़ों को खुले दिल से अपनाते हैं। इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं।

Coherent के सीईओ जिम एंडरसन ने कहा कि चीन में आर्थिक विकास की संभावना अच्छी है। चीन अत्यंत सक्रिय अर्थव्यवस्था है। इसकी भविष्य आशाजनक है। Goldman Sachs के अध्यक्ष और सीईओ डेविड सोलोमन ने कहा कि चीन ने स्पष्ट और महान 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाई। नए चरण की पंचवर्षीय योजना के कार्यान्वयन से चीन अवश्य ही और बड़ा विकास करेगा और बड़ी आर्थिक वृद्धि साकार करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें