Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘करोड़ों लोग फिर हो जाएंगे गरीब…’, ऊर्जा संकट के बीच PM Modi की बड़ी चेतावनी

May 17, 2026

‘करोड़ों लोग फिर हो जाएंगे गरीब…’, ऊर्जा संकट के बीच PM Modi की बड़ी चेतावनी

PM Modi warning: नीदरलैंड में भारतीय समुदाय लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ ने दुनिया के सामने खड़े आर्थिक और भू-राजनीतिक संकटों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी, बढ़ते युद्ध और ऊर्जा संकट ने वैश्विक व्यवस्था को अस्थिर कर दिया है। यदि हालातों में जल्दी सुधार नहीं होता तो गरीबी खिलाफ हासिल की गई उपलब्धियों पर संकट गहरा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय बड़े संकट का सामना कर रही है। उन्होंने अपने संबोधन में याद दिलाया कि पहले कोरोना महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झटका दिया, फिर कई देशों में युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट ने आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- ईरान पर भीषण हमले की तैयारी में ट्रंप, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

PM Modi की चेतावनी
संबोधन में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद हालात बहुत गंभीर हो गए हैं। इससे ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बना है। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो दुनिया की आबादी का बड़ा हिस्सा फिर से गरीबी और आर्थिक असुरक्षा की चपेट में आ सकता है।

PM Modi ने की थी ईंधन बचाने की अपील
बता दें की भारत में भी इस संकट का असर अब दिखाई देने लगा है। चार वर्षों बाद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब आम लोगों के जीवन पर दिखाई देने लगा है। इससे पहले हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से ईंधन बचाने की अपील की थी।

ये भी पढ़ें-  9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तो दिल्ली-यूपी में सताएगी भीषण गर्मी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें