Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनरल द्विवेदी बयान से पकिस्तान को लगी मिर्ची, न्यूक्लियर पावर होने की दी गीदड़भभकी

May 17, 2026

जनरल द्विवेदी बयान से पकिस्तान को लगी मिर्ची, न्यूक्लियर पावर होने की दी गीदड़भभकी

General Dwivedi’s statement: भारत के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को पड़ोसी मुल्क को खास नसीहत दी, कहा कि वो फैसला करे कि “वो भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास बनने को तैयार है।” पाकिस्तानी आर्मी को भारतीय जनरल की इस टिप्पणी ने खासा परेशान कर दिया है। इतना तिलमिलाया है कि उसने हमेशा की तरह अपने न्यूक्लियर पावर होने, दुनिया में बढ़ते रसूख की दुहाई दे डाली है।

पाकिस्तान के एक अखबार के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) ने रविवार को एक बयान जारी किया, गीदड़भभकी दी कि वह (भारत) दक्षिण एशिया को एक और संघर्ष की ओर न धकेले, क्योंकि परिणाम पूरे क्षेत्र के लिए “विनाशकारी” हो सकते हैं। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग को लगता है कि जनरल द्विवेदी का बयान “उकसावे वाला” है। दावा किया कि वैश्विक स्तर पर उसकी स्थिति काबिल-ए-गौर है। कहा, “भारत की इस सोच के बावजूद पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण देश, घोषित परमाणु शक्ति और दक्षिण एशिया के भूगोल और इतिहास का स्थायी हिस्सा है।”

ये भी पढ़ें- IPL 2026: साई सुदर्शन ने हेनरिक क्लासेन से छीनी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप पर भुवी का कब्जा बरकरार

 

अस्तित्व को मिटाने की धमकी
बयान में कहा गया कि “इस उकसावे” ने ही दक्षिण एशिया को बार-बार युद्ध की ओर धकेला है। सेना के मुताबिक, अगर उस पर कोई हमला होता है तो विनाश “पारस्परिक और व्यापक” होगा। ISPR ने यह भी कहा कि जिम्मेदार परमाणु राष्ट्रों को संयम, परिपक्वता और रणनीतिक संतुलन दिखाना चाहिए, न कि “सभ्यतागत श्रेष्ठता” या किसी देश के अस्तित्व को मिटाने की धमकी देनी चाहिए।

भारत को दी गीदड़भभकी
पाकिस्तान ने भारत से अपने महत्व को स्वीकार करने को कहा और धमकी भरे अंदाज में दोहराया कि पाकिस्तान को निशाना बनाने की किसी भी कोशिश के परिणाम “भौगोलिक सीमाओं से परे” जा सकते हैं।

भारत पर लगाया बेबुनियाद आरोप
इस बयान में एक बात हास्यास्पद है। दुनिया भर में आतंक का पनाहगाह और झूठ की फैक्टरी के जरिए फर्जी खबर फैलाने में माहिर मुल्क ने उलटा भारत पर ही अस्थिरता फैलाने और दुष्प्रचार में शामिल होने का बेबुनियाद आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel के बाद क्या मोबाइल रिचार्ज भी होगा महंगा? जानिए पूरी वजह

 

उपेंद्र द्विवेदी का करारा जवाब
दरअसल, एक इंटरैक्टिव सत्र के दौरान जनरल द्विवेदी से पूछा गया था कि यदि “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना क्या करेगी? जवाब में उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान को तय करना होगा कि वह “भूगोल का हिस्सा रहेगा या इतिहास बनना चाहेगा।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें