एंटरटेनमेंट डेस्क : सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सेट से अपनी नई इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। हालांकि हर बार अपने फनी पोस्ट से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचनेवाले ओरी का यह पोस्ट काफी इमोशनल वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपने सोशल मीडिया के ज़रिए ओरी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अपने पहले रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ पोज़ देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक मैसेज लिखा है – इतने प्यारे लोग, इतनी खूबसूरत यादें… मैं आप सभी को बहुत याद करूंगा। इस इमोशनल मैसेज के साथ में उन्होंने हैशटैग खतरों के खिलाड़ी 15 भी लिखा है।
ओरी की तरफ से आई इस पोस्ट ने फैंस के बीच एक नई चर्चा छेड़ दी है। कई लोगों ने गौर किया है कि ग्रुप फोटो में बाकी कंटेस्टेंट्स जहां शो की ऑफिशियल खतरों के खिलाड़ी 15 जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं, वहीं ओरी उस जैकेट में नहीं हैं।इसी के साथ सोशल मीडिया पर अटकलें तेज़ हो गई हैं कि क्या ओरी शो से एविक्ट हो चुके हैं?

इसी के साथ पोस्ट के इमोशनल टोन और टाइमिंग ने भी इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। वैसे, अब तक शो या ओरी की तरफ से उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनकी यह स्टोरी आने वाले सीजन को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा रही है।
बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा बनने के बाद से ही ओरी लगातार सेट से मजेदार और बिहाइंड-द-सीन्स झलकियां शेयर कर रहे हैं, जिससे फैंस को कंटेस्टेंट्स की ऑफ-कैमरा बॉन्डिंग और शो के माहौल की झलक देखने को मिल रही है।