Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

धूप से लौटने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी

May 24, 2026

धूप से लौटने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी

नई दिल्ली : गर्मी के मौसम में लू, तपन, उमस और तेज धूप से बचाव के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। हालांकि, गलत तरीके से पानी पीने की आदतें सेहत पर गलत असर डाल सकती हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में हैल्थ एक्सपर्ट्स धूप से लौटने के तुरंत बाद पानी पीने की आम गलतियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करने वाली आदत बताते हुए चेतावनी भी देते हैं। नैशनल हैल्थ मिशन ने चेतावनी दी कि धूप से लौटने के तुरंत बाद पानी पीने की आम गलती गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है।

एनएचएम के अनुसार, यह आदत शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जब शरीर अत्यधिक गर्म हो जाता है, तब अचानक ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक बदल जाता है, जिससे पाचन तंत्र, गले और शरीर के अन्य अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में धूप से लौटने के बाद पानी पीने के सही तरीकों पर ध्यान देना जरूरी है। गर्मी के मौसम में शरीर से लगातार पानी की कमी होती रहती है। सही तरीके से पानी पीने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी संबंधी बीमारियों से बचाव होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें