Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बकरीद को लेकर UP सरकार अलर्ट, पढ़ें CM योगी के 10 बड़े सख्त आदेश

May 25, 2026

बकरीद को लेकर UP सरकार अलर्ट, पढ़ें CM योगी के 10 बड़े सख्त आदेश

यूपी डेस्कः बकरीद के त्योहार को लेकर पूरे देश में तैयारियां चल रही हैं। इस बार बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक की और कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए। सीएम योगी ने साफ कहा कि बकरीद का त्योहार पुरानी परंपराओं और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन और नगर निकायों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।

खुले में नमाज पढ़ने पर रोक
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बकरीद के दिन किसी भी हालत में खुले में नमाज न पढ़ी जाए। नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाहों के निर्धारित परिसर में ही अदा की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी या ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े।

ज्यादा भीड़ होने पर शिफ्ट में नमाज
सीएम योगी ने कहा कि यदि किसी जगह नमाज पढ़ने वालों की संख्या ज्यादा होती है तो प्रशासन व्यवस्था बनाते हुए शिफ्ट के हिसाब से नमाज अदा कराए। इससे भीड़भाड़ कम होगी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

खुले में कुर्बानी करने पर सख्ती
सरकार ने खुले स्थानों पर कुर्बानी करने पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक जगह या खुले क्षेत्र में कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन को इस मामले में सख्ती से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के आदेश
सीएम योगी ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि कुर्बानी के बाद किसी भी इलाके में गंदगी न फैलने दी जाए। त्योहार के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था मजबूत रखने और तुरंत कचरा उठाने के आदेश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ स्वच्छता और सार्वजनिक व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए।
ईदगाहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए निगरानी करने के आदेश भी दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों पर सख्त नजर रखी जाए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बकरीद को लेकर सीएम योगी के 10 बड़े आदेश
1. नमाज केवल मस्जिद और ईदगाह परिसर में पढ़ी जाए
2. खुले में नमाज की अनुमति नहीं होगी
3. सड़क जाम करके नमाज नहीं पढ़ी जाएगी
4. ज्यादा भीड़ होने पर शिफ्ट में नमाज कराई जाए
5. खुले में कुर्बानी नहीं होगी
6. प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक रहेगी
7. कुर्बानी के बाद गंदगी न फैलने दी जाए
8. हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए
9. ईदगाहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे
10. संवेदनशील इलाकों में CCTV और ड्रोन से निगरानी की जाए

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें