Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

HP Panchayat Election 2026: बूथ के अंदर भिड़े 2 गुट, जानें पंचायत चुनाव में कहां-कहां हुआ विवाद

May 26, 2026

HP Panchayat Election 2026: बूथ के अंदर भिड़े 2 गुट, जानें पंचायत चुनाव में कहां-कहां हुआ विवाद

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदान दोपहर 3 बजे समाप्त हो गया। हालांकि, मतदान का दिन कई जगहों पर हंगामे और विवादों के कारण तनावपूर्ण रहा। ऊना के बीटन और नालागढ़ के दून क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर जमकर बवाल और हाथापाई देखने को मिली, जिसके चलते कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया रोकनी पड़ी। वहीं, शिमला में एक अलग विवाद के कारण मतदाताओं को दिनभर धूप में इंतजार करना पड़ा। पुलिस की मुस्तैदी से सभी जगह हालात पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढे़ं :-

ऊना: बूथ के अंदर भिड़े उम्मीदवार समर्थक

ऊना जिले के हरोली स्थित बीटन पंचायत में मतदान के दौरान माहौल अचानक गरमा गया। वोटिंग प्रक्रिया को लेकर दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पोलिंग बूथ के अंदर ही दोनों गुटों में हाथापाई शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू करवाई गई।

नालागढ़: लाइन में धक्कामुक्की से शुरू हुआ विवाद

नालागढ़ के दून विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर मतदान केंद्र पर भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। बूथ के बाहर लगी कतार में धक्कामुक्की को लेकर दो गुटों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। हालात बिगड़ते देख मतदान कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली और हालात सामान्य होने के बाद दोबारा वोटिंग शुरू करवाई गई।

शिमला: नोटा स्टैंप को लेकर विवाद, घंटों रुकी वोटिंग

शिमला के रामपुर स्थित ब्रांदली में मतदान के दौरान अलग तरह का विवाद सामने आया। आरोप लगाया गया कि मतदान में इस्तेमाल की जाने वाली मुहर की जगह नोटा स्टैंप का उपयोग किया जा रहा है। इस आरोप के चलते सुबह से ही मतदान प्रक्रिया प्रभावित रही। वोट डालने पहुंचे लोगों को तेज धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होने पर मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें