Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: हिमाचल में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 4 दिन होगी बारिश

May 26, 2026

Himachal Weather: हिमाचल में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 4 दिन होगी बारिश

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार चार दिन तक बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। लगातार धूप खिलने से मैदानों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी का असर बढ़ गया है।

ये भी पढे़ं :-

तापमान में होगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी अगले 2-3 दिनों के दौरान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इस दिन से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 मई को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से 28 और 29 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 31 मई और 1 जून को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए 28 और 29 मई को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चंबा में 28 मई और सिरमौर में 29 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विभिन्न स्थानों का न्यूनतम तापमान

शिमला- 17.5 डिग्री सेल्सियस

सुंदरनगर- 18.6 डिग्री सेल्सियस

भुंतर- 14.2 डिग्री सेल्सियस

कल्पा- 7.4 डिग्री सेल्सियस

धर्मशाला- 18.2 डिग्री सेल्सियस

केलांग- 2.5 डिग्री सेल्सियस

मनाली- 12.3 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें