Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: हिमाचल में 8 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम अपडेट

May 27, 2026

Himachal Weather: हिमाचल में 8 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम अपडेट

हिमाचल डेस्क: प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ कई क्षेत्र लू की चपेट में हैं। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, मंडी और सिरमौर में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इन जिलों में गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। बुधवार के लिए प्रदेश के 8 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें :-

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 28 मई से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। 28 से 30 मई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए 28-29 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी है। 31 मई से फिर मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली रहने से तापमान बढ़ा हुआ था। 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा, जिसके कारण 28 और 29 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है। 30 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

विशेष अलर्ट विवरण:

ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला (28-29 मई), चंबा (28 मई), सिरमौर (29 मई)

येलो अलर्ट: शेष जिलों के लिए जारी

अधिकतम तापमान

ऊना: 42.6°C

नेरी: 39.0°C

सुंदरनगर: 37.9°C

कांगड़ा: 37.4°C

मंडी: 37.4°C

नाहन: 36.7°C

बरठीं: 36.5°C

शिमला: 27.0°C

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें