Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी नहीं हो रहा ठंडा, इस देसी जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

May 27, 2026

Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी नहीं हो रहा ठंडा, इस देसी जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

लाइफस्टाइल न्यूजः गर्मी शुरू होते ही ज्यादातर लोग फ्रिज का बर्फ जैसा ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बहुत ज्यादा ठंडा पानी गले और पाचन पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में मिट्टी के मटके के पानी को सबसे बेहतर और नेचुरल विकल्प माना जाता है। मटके का पानी शरीर को धीरे-धीरे ठंडक देता है और इसका स्वाद भी अलग ही ताजगी का एहसास कराता है। हालांकि, कई लोग शिकायत करते हैं कि उनका मटका पानी को ठीक तरह से ठंडा नहीं कर पाता। ऐसे में कुछ आसान देसी जुगाड़ आपके मटके को और ज्यादा असरदार बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-

कैसे मटके से मिलेगा ज्यादा ठंडा पानी?

सबसे पुराना और कारगर तरीका है मटके को गीले कपड़े से ढकना। अगर मटके के चारों ओर गीला कपड़ा या बोरी लपेट दी जाए, तो कपड़े का पानी धीरे-धीरे सूखते समय मटके की गर्मी खींच लेता है। इससे अंदर का पानी ज्यादा देर तक ठंडा बना रहता है।

मटके को कहां रखना चाहिए?

मटके को सही जगह पर रखना भी बेहद जरूरी है। कई लोग इसे किचन के गर्म कोने या धूप वाली जगह पर रख देते हैं, जिससे पानी जल्दी गर्म हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, मटके को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो। इससे पानी जल्दी ठंडा होता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • मटके को कभी भी सीधे फर्श पर नहीं रखना चाहिए। फर्श की गर्मी मटके तक पहुंचती है, जिससे पानी जल्दी गर्म हो सकता है। इसलिए इसे लकड़ी के तख्ते, स्टूल, ईंट या किसी स्टैंड पर रखना बेहतर माना जाता है।

  • कुछ लोग मटके के नीचे गीली रेत भी रखते हैं, जिससे ठंडक लंबे समय तक बनी रहती है।

  • इसके अलावा, मटके का पानी रोज बदलना और समय-समय पर उसकी सफाई करना भी जरूरी है।

  • पुराना पानी स्वाद और ठंडक दोनों खो देता है। सफाई के लिए हल्के गुनगुने पानी और मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें। तेज केमिकल या साबुन मिट्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें