Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुस्लिम शांति स्थापित करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं…ईद पर ईरान का खास मैसेज

May 28, 2026

मुस्लिम शांति स्थापित करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं…ईद पर ईरान का खास मैसेज

इंटरनेशनल डेस्क: आज ईद-उल-अजहा के मौके पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने खास मैसेज जारी किया है। ईरान के विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- यूएस-इजरायल के साथ जारी तनाव के बीच क्षेत्र की स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। क्षेत्रीय स्थिरता का रास्ता उन ‘शांतिप्रिय मुस्लिम नेताओं’ की ओर से दिखाया जा रहा है, जो बातचीत और तनाव कम करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रीय देशों के बीच एकजुटता और सहयोग इस समय बहुत जरूरी है। शांतिप्रिय मुस्लिम नेता शांति स्थापित करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, जो एक बेहद संवेदनशील समय में हो रहा है। इतिहास इसे दर्ज करेगा। सभी प्रिय मुसलमानों को ईद मुबारक।’

 

वहीं ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी बकरीद की बधाई दी है। उन्होंने इराक, ओमान, कतर, तुर्की, ताजिकिस्तान, मिस्र, किर्गिस्तान और अजरबैजान के नेताओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि मैंने उम्मीद जताई है कि अल्लाह हम मुसलमानों के दिलों को एक-दूसरे के करीब लाए और हम सभी क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार और खतरों के सामने एक-दूसरे के लिए और ज्यादा मजबूती से साथ रहें। यह मौका इस्लामी जगत के देशों को आपसी भरोसे को मजबूत करने और क्षेत्रीय संबंधों को गहरा करने की याद दिलाता है।

ईरानी दूतावास ने भी दी बधाई

भारत में ईरानी दूतावास ने सभी भारतीयों को ईद की बधाई देते हुए कहा, ‘ईद अल-अजहा के मौके पर हम भारत की सरकार और प्यारी जनता, खास तौर से हमारे प्रिय मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देते हैं। यह त्योहार सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए और हमारे दोनों राष्ट्रों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मित्रता के बंधन को और मजबूत करे। ईद मुबारक!’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें