Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई ऊंचाइयों पर पहुंची चीन-सर्बिया की अटूट मित्रता

May 28, 2026

नई ऊंचाइयों पर पहुंची चीन-सर्बिया की अटूट मित्रता

इंटरनेशनल डेस्क: सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक की चीन की पहली राजकीय यात्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। चीन और सर्बिया के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई वार्ता फलदायी रही और 20 से अधिक सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए।

दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने सर्वसम्मति से चीन और सर्बिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा नए युग में साझा भविष्य वाले चीन-सर्बिया समुदाय का निर्माण जारी रखने पर सहमति व्यक्त की, जिससे दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

इस वर्ष चीन और सर्बिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है। चीन के साथ मिलकर नए युग में साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने वाला पहला यूरोपीय देश और बेल्ट एंड रोड पहल पर सहयोग दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश होने के नाते, चीन और सर्बिया की अटूट मित्रता चीन-विदेशी आदान-प्रदान में अद्वितीय है।

यह यात्रा द्विपक्षीय सम्बंधों के विकास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुई है, जो भविष्य के सहयोग के लिए रणनीतिक दिशा का संकेत देती है और द्विपक्षीय सम्बंधों को एक नए स्तर पर ले जाती है। यह दोनों देशों के विकास के लिए एक अंतर्निहित आवश्यकता है और बदलते वैश्विक परिदृश्य में एक अपरिहार्य विकल्प भी है।

आपसी सम्मान और विश्वास चीन-सर्बिया मित्रता की नींव हैं। इस यात्रा के दौरान, चीन ने राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक को “मैत्री पदक” से सम्मानित किया, जो चीन-सर्बिया मित्रता को बढ़ावा देने में उनके योगदान की एक उच्च मान्यता और दोनों देशों के बीच उच्च स्तर के रणनीतिक आपसी विश्वास का प्रमाण है।

दोनों पक्षों ने संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में एक-दूसरे के प्रति अपने दृढ़ समर्थन की पुष्टि की, मुख्य हितों पर एक-दूसरे का समर्थन किया और आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप का संयुक्त रूप से विरोध किया, जिससे द्विपक्षीय सम्बंधों के स्थिर और दीर्घकालिक विकास के लिए एक ठोस आधार तैयार हुआ।

व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना चीन-सर्बिया मित्रता की जीवंतता का स्रोत है। हंगरी-सर्बिया रेलवे और बेलग्रेड रिंग रोड जैसी परियोजनाओं से सर्बिया के विकास को बढ़ावा मिला है, वहीं सर्बियाई शहद, गोमांस और भेड़ के मांस का चीनी बाजार में प्रवेश भी हुआ है, पारंपरिक सहयोग ने पहले ही फलदायी परिणाम दिए हैं।

वर्तमान में, दोनों देश अपनी विकास योजनाओं को संरेखित कर रहे हैं, जिसमें चीन ने बेल्ट एंड रोड पहल की मध्यम अवधि की कार्य योजना को लागू करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इससे उच्च गुणवत्ता वाले बेल्ट एंड रोड सहयोग के लिए नए विकास बिंदु खुलेंगे और दोनों देशों के विकास को और गति मिलेगी।

लोगों के बीच आदान-प्रदान से आपसी समझ मजबूत होती है और वैश्विक सहयोग जिम्मेदारी का प्रदर्शन करता है। चीनी भाषा अब सर्बिया की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली विदेशी भाषा बन गई है, और “वीज़ा-मुक्त + मुक्त व्यापार + सीधी उड़ानें” के बहुआयामी ढांचे ने दोनों देशों के बीच कर्मियों के आदान-प्रदान को और अधिक सुविधाजनक बना दिया है, जिससे आपसी समझ गहरी हुई है।

दोनों पक्षों ने चार वैश्विक पहलों को लागू करने पर संयुक्त रूप से एक बयान जारी किया है, जिसमें सर्बिया ने स्पष्ट रूप से चीन की पहलों का समर्थन किया है और सम्बंधित सहयोग में भाग लिया है, जो देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग का एक मॉडल प्रस्तुत करता है और जटिल परिवर्तनों के बीच वैश्विक शासन में सुधार करता है।

“सच्ची मित्रता दूरी नहीं जानती, चाहे हम हजारों मील दूर हों, हम अब भी पड़ोसी हैं।” चीन और सर्बिया के बीच अटूट मित्रता, जो उतार-चढ़ाव से गुज़री है, लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। यह दोनों देशों के लोगों के लिए एक वरदान है और इस अशांत दुनिया में एक अनमोल आशा की किरण भी है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें