Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahana Goswami ने रिश्तों को लेकर खुलकर रखी अपनी राय, कहा- प्यार में आजादी जरूरी

May 29, 2026

Shahana Goswami ने रिश्तों को लेकर खुलकर रखी अपनी राय, कहा- प्यार में आजादी जरूरी

Shahana Goswami News: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी इन दिनों अपने एक इंटरव्यू और पॉडकास्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, रिश्तों और प्यार को लेकर खुलकर बात की। उनके बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह खुद को पारंपरिक यानी ट्रेडिशनल रिश्तों के लिए सही नहीं मानतीं। उनका कहना है कि प्यार को किसी एक इंसान या एक तय रिश्ते तक सीमित नहीं किया जा सकता।

पॉडकास्ट में कही दिल की बात
हाल ही में शहाना गोस्वामी एक पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों के बारे में बेबाकी से बात की। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी जिंदगी में ऐसा कोई एक इंसान नहीं है जिसे वह अपना “प्राइमरी पार्टनर” कह सकें। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में कई ऐसे लोग हैं जिनसे उनका गहरा जुड़ाव है। ये रिश्ते सिर्फ थोड़े समय के या कैजुअल नहीं रहे, बल्कि लंबे समय से भरोसे और समझ पर टिके हुए हैं।

“हर रिश्ते को नाम देना जरूरी नहीं”
शहाना का मानना है कि हर रिश्ता अलग होता है और उसे किसी एक दायरे या नाम में बांधना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी में कई तरह की दोस्तियां और रिश्ते होते हैं और हर रिश्ता अपने आप में खास होता है। उनके मुताबिक, रिश्तों में “ओपननेस” का मतलब यह है कि इंसान को अपनी भावनाओं और रिश्तों को अपनी समझ के हिसाब से जीने की आजादी होनी चाहिए।

प्यार में आजादी जरूरी
एक्ट्रेस ने कहा कि सच्चा प्यार किसी को अपने कंट्रोल में रखने का नाम नहीं है। अगर आप किसी से सच में प्यार करते हैं, तो उसे अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने की पूरी आजादी भी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्यार ऐसा एहसास होना चाहिए जो इंसान को सुकून दे, खुलापन दे और खुशी महसूस कराए। रिश्ता ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें किसी को घुटन महसूस हो।

दोस्ती और फिजिकल कनेक्शन पर भी रखी राय
शहाना गोस्वामी ने यह भी कहा कि हर रिश्ता एक जैसा नहीं होता। कुछ रिश्ते सिर्फ दोस्ती तक सीमित रहते हैं, जबकि कुछ में भावनात्मक या फिजिकल कनेक्शन भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि हर रिश्ते को किसी तय दिशा में ले जाया जाए या उसे कोई नाम दिया जाए। उनके लिए सबसे जरूरी चीज इंसानी लगाव, भरोसा और दोस्ती है।

बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
शहाना गोस्वामी के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल Media पर उनकी काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोग उनकी सोच को आधुनिक और खुली सोच बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इससे सहमत नजर नहीं आए। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी बात पूरी ईमानदारी और खुलकर रखी, जिसके बाद यह इंटरव्यू काफी वायरल हो गया।

मिलिंद सोमन के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं शहाना
बताया जाता है कि एक समय पर शहाना गोस्वामी अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन के साथ रिश्ते में थीं। उस समय दोनों के बीच करीब 21 साल का उम्र का अंतर था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान मिलिंद सोमन की उम्र 43 साल थी। बाद में साल 2013 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सार्वजनिक बयान नहीं दिए थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें