Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म इंडस्ट्री की इस दिग्गज हस्ती ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

May 29, 2026

फिल्म इंडस्ट्री की इस दिग्गज हस्ती ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

एंटरटेनमेंट डेस्क: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक और निर्माता रमेश सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। वह महज 49 साल के थे। पिछले काफी समय से बोन कैंसर से पीड़ित थे। उनका एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। रमेश सुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार कल सुबह कोयंबटूर जिले के सुगनापुरम में किया जाएगा। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें: ‘ज्योति मौर्य’ जैसा बिहार में कांड… पत्नी को BPSC टीचर बनाने को मजदूरी की, जमीन बेची, नौकरी लगते ही छोड़ा

फिल्मी करियर

रमेश सुब्रमण्यम ने मशहूर फिल्म निर्माता सुसेंथिरन के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी। साल 2026 की फिल्म ‘विल अंबु’ में उन्होंने बतौर स्वतंत्र निर्देशक डेब्यू किया। ‘विल अंबु’ के बाद उन्होंने ‘द किलर मैन’ फिल्म बनाई।

ये भी पढ़ें: भारतीय मूल के श्रेय पारिख ने जीता 2026 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी का खिताब, ट्रॉफी के साथ इतनी मिली ईनाम राशि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें