Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहीं रही ये मशहूर सिंगर, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ गाने से किया था लोगों के दिलों पर राज

June 1, 2026

नहीं रही ये मशहूर सिंगर, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ गाने से किया था लोगों के दिलों पर राज

एंटरटेनमेंट डेस्क: अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज प्लेबैक सिंगर सुमन कल्याणपुर अब हमारे बीच नहीं रही है। उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। पहले उन्होंने सुमन हेमदी के नाम से गाने गाए। शादी के बाद उन्होंने सुमन कल्याणपुर के नाम से अपनी पहचान बनाई।

सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 अविभाजित भारत (अब बांग्लादेश) के भवानीपुर में हुआ था। सुमन ने कवि जी. डी. माडगुलकर के गीत (गदिमा) से मराठी संगीत की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘निम्बोनिचा ज़दामागे’, ‘अरे संसार संसार’, ‘केतकिचा बानी तिथे नचला मोर’ और ‘रिमझिम झरती श्रवणधारा’ जैसे कई मराठी गाने गाए।

मराठी के अलावा सुमन ने हिंदी, गुजराती और बंगाली में भी हजारों गाने गाए। ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’, ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे उनके गाए हुए गाने लोग आज भी सुनते हैं। संगीत जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2023 में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें