Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म Kala Hiran, सलमान खान की लीगल टीम ने मेकर्स को भेजा नोटिस

June 2, 2026

रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म Kala Hiran, सलमान खान की लीगल टीम ने मेकर्स को भेजा नोटिस

Kala Hiran: सलमान खान की कानूनी टीम ने काले हिरण के शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माताओं को एक नोटिस भेजा है। सलमान की टीम ने इस फिल्म की रिलीज रोकने के लिए कहा गया है।

नोटिस के मुताबिक, फिल्म बनाने वालों से कहा गया है कि वे इसकी रिलीज रोक दें और सभी प्रमोशनल मटीरियल, जिसमें पोस्टर और दूसरी पब्लिसिटी सामग्री शामिल है, उसे हटा दें। लीगल नोटिस में यह भी साफ चेतावनी दी गई है कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ये है प्रोड्यूसर
इस फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत ने किया है और इसे अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है। अमित जानी पहले भी कई विवादित प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करने के लिए सुर्खियों में रह चुके हैं, जैसे कि कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्में, जिनमें दर्जी कन्हैया लाल की हत्या को दिखाया गया था। इस कानूनी विवाद के बाद, ‘काला हिरण’ के भविष्य और इसकी रिलीज को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर Shikhar Dhawan ने पत्नी Sophie Shine के जन्मदिन पर किया रोमांटिक पोस्ट साझा

 

कानूनी लड़ाइयों और एक्शन से भरपूर
इस बीच, जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म बनाने वालों के अनुसार, यह फिल्म असल जिंदगी की कानूनी लड़ाइयों और एक्शन से भरपूर घटनाओं से प्रेरित है और इसे अंतरराष्ट्रीय, हॉलीवुड-शैली में बनाया गया है।

सस्पेंस से भरी एक्शन कहानी
नए जारी किए गए पोस्टर में मुख्य किरदार को एक आक्रामक और रहस्यमयी अंदाज में दिखाया गया है, जिसके पीछे लाल और नीले रंग का एक आकर्षक बैकग्राउंड है। यह पोस्टर एक सस्पेंस से भरी एक्शन कहानी की ओर इशारा करता है। फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज होने वाला है। सलमान के ‘ब्लैक बक’ (काला हिरण) मामले पर फिल्म बनने की खबर 29 मई को सामने आई थी।

ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, प्रेमानंद महाराज जी का लिया आशीर्वाद

 

उत्तर प्रदेश में हुई शूटिंग
यह फिल्म ‘कोर्टरूम ड्रामा’ और ‘क्राइम थ्रिलर’ जैसी शैलियों का मिश्रण है, और इसमें सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच की मशहूर दुश्मनी को फिल्मी अंदाज में दिखाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में की गई है, जिनमें संभल और मुरादाबाद शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें