जालंधरः आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए मुफ्त ई-रिक्शा सेवा का शुभारंभ किया है, ताकि उन्हें आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
घर बैठे मिलेगी सुविधा
इस सेवा का लाभ लेने के लिए बुजुर्गों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। वे घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर ई-रिक्शा उनके घर पहुंचेगा और उन्हें उनके निर्धारित स्थान तक लेकर जाएगा।
धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सके लोग
इस मुफ्त ई-रिक्शा सेवा के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक जालंधर के किसी भी धार्मिक स्थल तक आसानी से पहुंच सकेंगे। कई बुजुर्ग बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से धार्मिक स्थलों पर जाने में असमर्थ होते हैं। यह पहल उनके लिए काफी मददगार साबित होगी।
बुजुर्गों को मिलेगी राहत
नितिन कोहली ने कहा कि समाज के बुजुर्गों का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। इस सेवा का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने धार्मिक और सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकें।
लोगों ने की सराहना
इस पहल को लेकर शहर के लोगों और बुजुर्गों में खुशी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सेवाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करती हैं और बुजुर्गों को सम्मान देने का एक अच्छा उदाहरण हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...