Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

“2026 विश्व महापौर संवाद·पेइचिंग” कार्यक्रम आयोजित किया गया

June 4, 2026

“2026 विश्व महापौर संवाद·पेइचिंग” कार्यक्रम आयोजित किया गया

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय के मार्गदर्शन में 2 से 3 जून तक चीन की राजधानी पेइचिंग में “2026 विश्व महापौर संवाद·पेइचिंग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मोरक्को, सेशेल्स, ट्यूनीशिया और सेनेगल सहित छह अफ्रीकी देशों के 30 से अधिक महापौरों और नगर प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस वर्ष चीन और अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। “2026 विश्व महापौर संवाद·पेइचिंग” कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने “सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और पारस्परिक शिक्षा को मजबूत करना और चीन और अफ्रीका के बीच पारंपरिक मित्रता को जारी रखना” विषय पर गहन विचार-विमर्श किया और संयुक्त रूप से चीन और अफ्रीका के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और शहरी सहयोग के विकास पथ का पता लगाया।

मॉरीशस की स्थानीय सरकार के मंत्री मोहम्मद फौजी अलीमोन ने कहा कि मॉरीशस ने चीन के साथ बहुत से आदान-प्रदान और सहयोग किए हैं। उदाहरण के लिए, बुनियादी ढांचे के निर्माण और विकास के मामले में, हमें चीन से सीखने की जरूरत है और हम चीन के विकास के अनुभवों से सीखने के लिए तत्पर हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान, अतिथियों ने पेइचिंग की शियुशुई स्ट्रीट पर पारंपरिक चीनी चाय कला और सुलेख का अनुभव किया। जोंगगुआनछुन अंतर्राष्ट्रीय नवाचार केंद्र में, उन्होंने स्मार्ट टूर गाइड और प्रकाश और छाया के गहन अनुभवों जैसे सांस्कृतिक और तकनीकी परिदृश्यों के अनुप्रयोग की गहन समझ हासिल की। साथ ही यह पता लगाया कि प्रौद्योगिकी किस प्रकार सांस्कृतिक पर्यटन के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को सशक्त बनाती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें