Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाथ-पैर बांध कुएं में लटकाया उल्टा, फिर कबूली चोरी की वारदात

June 5, 2026

हाथ-पैर बांध कुएं में लटकाया उल्टा, फिर कबूली चोरी की वारदात

हांसी। हिसार के साथ लगते जिले हांसी के गांव सोरखी में एक आरोपी को चोरी करना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने इस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंपने से पहे उसे अजीबोगरीब तरीके से चोरी की वारदात कबूल कराई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कबाड़ी को बेच दी थी पानी की मोटर

कबाड़ी को बेच दी थी पानी की मोटरहुआ यूं कि एक युवक ने गांव से पानी की मोटर चोरी कर उसे कबाड़ी को बेच दिया था। युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए उसके साथ मारपीट की और उससे चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक के हाथ-पैर रस्सियों से बांधे हैं और उसे कुएं में उल्टा लटकाया गया है। युवक लगातार बाहर निकालने की गुहार लगाता है, लेकिन ग्रामीण उसे और नीचे कर देते हैं। करीब एक मिनट तक युवक को कुएं में लटकाए रखा गया।

कुएं में लटकाने के बाद पीटा भी

इस दौरान उससे चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जाती रही। ग्रामीणों का आरोप था कि युवक ने गांव में पानी की मोटर चोरी की थी और बाद में उसे कबाड़ी को बेच दिया। युवक से पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की थर्ड डिग्री जैसी कार्रवाई करते हुए उससे अन्य चोरी की वारदातें भी कबूल करवाने का प्रयास किया। वीडियो में युवक को कुएं से बाहर निकालने के बाद डंडों से पीटते हुए भी देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि युवक ने जैसे ही कुछ अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी दी, ग्रामीणों ने उसके साथ और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें