अंबाला। आज के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार 5-6 जून के दौरान कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि 7 जून के बाद मौसम फिर से गर्म और उमस भरा हो सकता है, लेकिन बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून गतिविधियों के कारण आंधी-बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के साथ जून के दूसरे पखवाड़े में हरियाणा में वर्षा की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। इसके विपरीत हिसार में बारिश दर्ज की गई। शहर के आधे हिस्से में भी बारिश रही।
गुरुवार को शाम के समय कैथल, जींद, रोहतक में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमाेहन ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा। पाकिस्तान पर लगातार नए बादलों का फुटाव और निर्माण के चलते हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर के मौसम में बदलाव आया। वीरवार दोपहर बाद 7 जिलों में आंधी चली। प्रदेश के 8 जिलों में बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, रोहतक, जींद, मेवात, हिसार में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर की गति से आंधी चली। आसमान में काफी देर तक धूल भरे गुबार छाए रहे।
गुुरुवार को सुबह से ही उमस और गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। दोपहर के समय पश्विमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में तेजी से बदलाव आया। इसके चलते सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में आंधी-अंधड़ रही। हिसार जिले में शाम करीब साढ़े चार बजे तेज धूल भरी हवाएं चलीं।आसमान में धूल के गुबार छा गए। इसके बाद हिसार जिले के कुछ गांवों में बारिश दर्ज की गई। शहर के आधे हिस्से में भी बारिश रही। शाम के समय कैथल, जींद, रोहतक में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि को दर्ज किया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमाेहन ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा। वीरवार को रोहतक में सबसे अधिक 43.1, हिसार में 42.9, भिवानी में 41, महेंद्रगढ़ में 39, अंबाला में 39.5, चरखी-दादरी में 40.4, फरीदाबाद में 40.9, गुरुग्राम में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वीरवार को गुरुग्राम में 8.5, जींद में 1.5, मेवात में 2.0, पलवल में 34, रोहतक में 1.5, सोनीपत में 14.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
Also Read :-