Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में बड़ी घटना: घर के बाथरूम से मिली सड़ी-गली लाश, परिवार के लोग गायब

June 5, 2026

Jalandhar में बड़ी घटना: घर के बाथरूम से मिली सड़ी-गली लाश, परिवार के लोग गायब

पंजाब डेस्क: जालंधर शहर से एक बड़ी वारदात सामने आई है। बता दें कि एक बंद मकान के अंदर से एक किराएदार की लाश बरामद हुई है। शव को बाथरूम में कार के मैट में लपेटकर छिपाया गया था और कई दिनों तक बंद घर में रहने के कारण तेज दुर्गंध फैल गई थी।

मामला शेर सिंह कॉलोनी का है, जहां एक दो मंजिला मकान में दो किराएदार परिवार रहते हैं, जबकि मकान मालिक ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर से लगातार बदबू आने लगी, जिससे दूसरे किराएदार को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

बदबू फैलने से लोगों को हुआ शक

स्थानीय किराएदार के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से ऊपर वाला कमरा बंद था। गुरुवार रात को पूरे घर में तेज बदबू फैल गई, जिसे दूर करने के लिए फिनायल तक का इस्तेमाल किया गया, लेकिन गंध कम नहीं हुई। इसके बाद संदेह बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

बाथरूम में मिला शव

सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़ा गया। तो जांच के दौरान पुलिस को बाथरूम में एक शव मिला, जिसे कार के मैट में लपेटकर छिपाया गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और उसकी हालत काफी खराब थी।

ये भी पढ़ें…

परिवार घर से गायब, पुलिस जांच जारी

जानकारी के अनुसार, जिस परिवार ने यह कमरा किराए पर लिया था, वह महिला अपने बच्चों के साथ लगभग 3–4 दिन पहले घर को ताला लगाकर कहीं चली गई थी। फिलहाल परिवार का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे मामले की जांच और भी संदिग्ध हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें