Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका… टीम इंडिया का ऐलान

June 6, 2026

श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका… टीम इंडिया का ऐलान

Team India T20I Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे व एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है। चयन समिति की बैठक 6 जून को बीसीसीआई मुख्यालय में हुई, जिसमें दोनों दौरों के लिए टीम को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें-
शेविंग के 120 रुपये, कटिंग के 180 रुपये… नाई संघ ने बढ़ाए सैलून सेवाओं के दाम
सरेंडर करने सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में दर्ज हुई थी FIR

श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान

सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी में देखने को मिला है। सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उनके चयन को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैच खेलेगा भारत 

भारत पहले जून के अंत में आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैच खेलेगा। इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

 

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

भारत का आयरलैंड दौरा

26 जून: पहला टी20, बेलफास्ट
28 जून: दूसरा टी20, बेलफास्ट

भारत का इंग्लैंड दौरा

1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन

वनडे सीरीज

14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

श्रेयस अय्यर की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी के चयन ने इस टीम घोषणा को खास बना दिया है। अब सभी की नजरें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर रहेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें