Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ind vs Afg Test Match: डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार का धमाका, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

June 8, 2026

Ind vs Afg Test Match: डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार का धमाका, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

खेल डेस्क: न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौते टेस्ट में मानव सुथार ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट झटके और दूसरी पारी में एक विकेट हासिल किए। इसके साथ 21वीं सदी के सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए जिन्होंने डेब्यू की पहली पारी में इतने विकेट लिए। सुथार ने अपनी पहली पारी में 33 रन देकर 6 सफल विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में 29 रन देकर एक विकेट हासिल की है।

ये भी पढ़ें :-

इन खिलाड़ियों की ली विकेट

सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में सबसे पहले अब्दुल मलिक को आउट किया। इसके बाद उन्होंने रहमनुल्लाह गुरबाज, अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ और रहमत शाह को पवेलियन भेजकर फाइव-विकेट हासिल किया और दूसरी पारी में फिर से अफसर जजई को आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया।

साल 2008 में अमित मिश्रा ने किया था ये कारनामा

इस उपलब्धि से पहले 21वीं सदी में ऐसा करने वाले पहले भारतीय थे अमित मिश्रा, जिन्होंने 2008 में पीसीए स्टेडियम में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी डेब्यू की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे। उस मैच में टीम इंडिया ने 320 रनों से जीत हासिल की थी। डेब्यू में सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकॉर्ड अभी भी 1972 के बॉब मैसी और भारत के नरेंद्र हिरवानी के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में 16 विकेट लिये थे। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में कुल 16 विकेट लेने वाले नरेंद्र हिरवानी आज भी अकेले शीर्ष पर हैं।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें